तुलिमा को संगीत बहुत पसंद है। वह हर दिन संगीत सुनती है।
Tulima loves music. She listens to it every day.
उसके दोस्त कार्लोस और अनीता को भी संगीत पसंद है।
Her friends Carlos and Anita also like music.
“तुलिमा, तुम्हें कैसा संगीत पसंद है?” कार्लोस पूछता है।
“Tulima, what sort of music do you like?” asks Carlos.
“मुझे पश्चिमी संगीत पसंद है, लेकिन मैं अपने देश इथोपिया का संगीत ज़्यादा पसंद करती हूँ।”
“I like Western music, but I prefer music from my country, Ethiopia.”
“मैं कोलम्बिया से हूँ। मैं केवल साल्सा सुनता हूँ। इसकी धुन पर नाचना बहुत मज़ेदार रहता है,” कार्लोस कहते हैं।
“I come from Colombia. I only listen to salsa. It’s great for dancing,” says Carlos.
अनीता कहती है, “मुझे रोमांटिक गाने और संगीत पसंद हैं जो मुझे खुश करते हैं।”
Anita says, “I like romantic songs and music that makes me happy.”
तुम्हें किस प्रकार का संगीत पसंद है?
What sort of music do you like?