पहले वह झाड़ू से फ़र्श साफ़ करता है।
First, he sweeps the floor with a broom.
फिर वह वैक्यूम करता है। वैक्यूम क्लीनर अच्छी तरह से काम करता है।
Then he vacuums. The vacuum cleaner works well.
फिर वह एक बाल्टी पानी और एक पोछा लेकर आता है।
Then he gets a bucket of water and a mop.
वह फ़र्श पर पोछा लगाता है।
He mops the floor.
वह कूड़ेदान खाली करता है और उसमें एक नया थैला डाल देता है।
He empties the bin and puts a new bag in it.
वह कूड़ा बाहर फेंक देता है।
He takes out the rubbish.
उसे दस्ताने, एक स्पंज और थोड़ा क्लीनर चाहिए।
He needs gloves, a sponge, and some cleaner.
वह स्पंज और थोड़े से क्लीनर से फ़र्श पर दाग धब्बों को रगड़कर साफ़ करता है।
He scrubs a dirty spot on the floor with the sponge and some of the cleaner.
फिर वह खिड़की साफ़ करता है।
Then he cleans the window.
उसका लिविंगरूम बहुत गंदा है।
His living room is very messy.
वह इसे साफ़ करता है। अब ये बढ़िया और साफ़ सुथरा है।
He tidies up. Now it is nice and clean.