अलीशा को नौकरी खोजने की ज़रूरत है क्योंकि उसके परिवार को खाने और कपड़ों के लिए पैसे चाहिए।
アリーシャは、家族の食費や衣類のためのお金が必要なので、仕事を探さなければなりません。
अलीशा ने अपने देश में काम नहीं किया था, लेकिन वह खाना अच्छा बना लेती है और उसे लोगों से बात करना पसंद है।
アリーシャは母国では働いていませんでしたが、料理も得意ですし、人と話すことが好きです。
शायद वह एक रेस्तराँ में काम कर सकती है? अलीशा इंटरनेट पर नौकरी के लिए विज्ञापन देखती है।
レストランで働くのはどうでしょう?アリーシャはインターネットで求人を検索します。
उसे बावर्ची की नौकरी के लिए एक विज्ञापन मिलता है। रेस्तराँ में खाना बनाने वाले व्यक्ति को बावर्ची कहते हैं।
シェフの求人を見つけました。レストランで調理をする仕事です。
वह नौकरी के साक्षात्कार के लिए जाती है। रेस्तराँ प्रबंधक उसे बताता है कि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है जिसने बावर्ची के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
アリーシャは面接に行きました。レストランのマネージャーが、シェフとしてのトレーニングを受けた人を探しているとアリーシャに言いました。
अलीशा निराश हो जाती है, लेकिन वह “भोजन एवं आतिथ्य” नाम का एक कोर्स करती है। उसे उम्मीद है कि ऐसा करने से किसी रेस्तराँ में नौकरी मिल जाएगी।
アリーシャはがっかりしましたが、“食とおもてなし”という講座を受けることにしました。これがレストランでの仕事を得るのに役立つこと願っています。
अलीशा को अपने प्रशिक्षण कोर्स के तहत एक रेस्तराँ में काम करना पड़ता है। उसे वेतन नहीं मिलता, लेकिन उसे काम करने का अनुभव मिलता है।
アリーシャは研修の一環でレストランで働く必要があります。お金はもらえませんが、レストランで働いたという経験を得られます。
वह अपने बायो डाटा में प्रशिक्षण कोर्स से जुड़ी जानकारी भी लिखती है। उस बायो डाटा में उसके द्वारा किए गए सभी कार्यों और उसके द्वारा लिए गए सभी पाठ्यक्रमों का विवरण है।
アリーシャは履歴書に講座の詳細を書き加えます。履歴書は、アリーシャがこれまで経験したすべての仕事と受けたすべての講座をしるしたものです。
अगली बार अलीशा एक रेस्तराँ में नौकरी के साक्षात्कार के लिए जाती है, उसे नौकरी का प्रस्ताव दिया जाता है। यह काम थोड़ा मुश्किल है। उसे अक्सर शाम को काम करना पड़ता है, जब उसके बच्चे स्कूल से घर आ जाते हैं।
次にアリーシャがレストランに面接に行くと、仕事をオファーされました。きつい仕事です。子供達が学校から帰ってくる夕方の時間に、働くこともよくあります。
उसे गर्व है कि उसे एक नौकरी मिली है ताकि वह ख़ुद के पैसे से अपने परिवार के लिए खाना और कपड़े खरीद सके।
アリーシャは仕事を得たことで、家族の食べ物や洋服を買うことができることをうれしく思っています。