ダウンロード(PDF)
物語のリストに戻る

सचाई के लिए आवाज़ उठाना 特徴は正しいことのために

作者 LIDA Portugal

絵 Sunniva Høiby-Øiset

翻訳 Pratibha Singh

朗読 Sunny Sinha

言語 ヒンディー語

レベル レベル 4

物語全体の朗読

読書速度

物語の自動再生


एडसन का जन्म अंगोला के ठीक स्वतंत्र होने के बाद वहाँ हुआ था। वह बहुत लंबा लड़का था। अपनी लंबाई के कारण वह सबसे अलग दिखता था। जो लोग गृह युद्ध में सैनिकों के रूप में लड़ने के लिए बच्चों को हथियार दे रहे थे, वे उसके जैसे लड़कों की तलाश में थे।

エドソンは独立直後のアンゴラで生まれました。彼はとても背が高く、そのせいで目立っていました。そして彼のような男の子たちは、内戦で武器を持って戦う兵士として選ばれやすかったのです。


उसकी माँ को डर था कि वे उसे ले जाएँगे, इसलिए उसने उसे एक चाची के साथ पुर्तगाल में रहने के लिए भेजने का फ़ैसला किया। उसने सोचा कि वह वहाँ सुरक्षित रहेगा।

エドソンのお母さんは彼が兵士に選ばれることを恐れ、おばさんの住んでいるポルトガルに彼を移住させることにしました。彼がそこで安全に生活できると考えたのです。


एडसन के लिए वहाँ एक नई शुरुआत करना बहुत मुश्किल था क्योंकि वह अपने घर का गर्म मौसम, पारंपरिक खाना और सबसे ज़्यादा अपनी माँ के लाड प्यार को बहुत याद करता था।

エドソンはふるさとの暖かな気候や伝統料理、そして何よりお母さんのハグとキスが恋しく、始めはとても苦労しました。


वह अच्छे से पुर्तगाली नहीं बोल पाता था और उसे अपनी कक्षाओं और अपने सहपाठियों की बातचीत को समझना बहुत मुश्किल लगता था। उसे लगा कि पुर्तगाल आना एक अच्छा विचार है भी या नहीं।

彼はポルトガル語がうまく話せなかったので、授業についていくことや、クラスメイトと話すことがとても困難でした。ポルトガルに来たことが正しかったのか悩みました。


एक दिन एक शिक्षक ने गौर किया कि वह बास्केटबॉल में अच्छा है। वह एक बास्केटबॉल टीम में शामिल हो गया और उसे उसमें काफ़ी कामयाबी मिली। वह स्कूल में लोकप्रिय हो गया और उसने दोस्त बनाए। अब वह पहले से अधिक आत्मविश्वासी है।

ある日、先生はエドソンがバスケットボールが得意なことに気が付きました。チームに入ったところ、それが大成功だったのです。彼は学校で人気者になり、友達ができました。そして自信を持つこともできました。


अब जब वह एक वयस्क हो चुका है, एडसन उन शरणार्थी बच्चों और अन्य लोगों को प्रशिक्षित करता है जिन्हें समाज से बाहर किए जाने का ख़तरा है। एक बार, उसकी लंबाई ने उसके लिए बाल सैनिक बनने का ख़तरा पैदा कर दिया था। अब उसकी यही लंबाई उसे दूसरों को सुरक्षित महसूस करवाने की ताकत देती है।

今、エドソンは大人になり、難民の子どもたちや社会から排除されそうな人たちを指導しています。かつて彼を少年兵にしかけた彼の身長は、今では人々に安心を与える強みになっています。


作者: LIDA Portugal
絵: Sunniva Høiby-Øiset
翻訳: Pratibha Singh
朗読: Sunny Sinha
言語: ヒンディー語
レベル: レベル 4
クリエイティブ・コモンズのライセンス
この作品はクリエイティブ・コモンズ クリエイティブ・コモンズ 表示 4.0 非移植 ライセンスの下に提供されています。
オプション
物語のリストに戻る ダウンロード(PDF)